समिति मेरा पटल पहल से पैक्स का डिजिटल सशक्तिकरण, पारदर्शिता और बेहतर शासन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (एनसीसीटी) के अधीन क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान (आरआईसीएम), चंडीगढ़ द्वारा शुरू की गई मेरी समिति मेरा पटल पहल का उद्देश्य प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एमपीसीएस) को आधुनिक, सशक्त और अधिक पारदर्शी बनाना है। यह पहल पैक्स की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने, उनके प्रशासन में सुधार लाने और डिजिटल माध्यम से उनकी पहचान व दृश्यता बढ़ाने पर केंद्रित है।

इस पहल के तहत पैक्स की डिजिटल प्रोफाइलिंग की जा रही है, जिससे एक केंद्रीकृत, पारदर्शी और रियल-टाइम डेटा प्रणाली विकसित होगी। इससे नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं तथ्य आधारित बनने की उम्मीद है।

फिलहाल यह पहल आरआईसीएम, चंडीगढ़ के कार्यक्षेत्र तक सीमित है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़ तथा लेह-लद्दाख शामिल हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में इस पोर्टल को पूरे देश में लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इस पहल से पैक्स और एमपीसीएस को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक समिति की एक डिजिटल प्रोफाइल तैयार होगी, जिसमें उसका इतिहास, सदस्यता, उपलब्ध सेवाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा शासन व्यवस्था जैसी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे समितियों की सार्वजनिक पहचान और दृश्यता बढ़ेगी, वहीं रियल-टाइम डेटा की उपलब्धता से पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूती मिलेगी।

 

 

Next Post

राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 के तहत 10 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य

Tue Jul 21 , 2026
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 के कार्यान्वयन के तहत अगले 10 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को सहकारी समितियों के दायरे में लाने और भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता क्षेत्र के योगदान को तीन गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सहकारिता […]

You May Like