मुकेश मल्होत्रा का विजयपुर से चुनाव निरस्त, नामांकन दाखिल करते समय छिपाये थे आपराधिक प्रकरण

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकलपीठ ने विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने एक याचिका दायर कर कहा था कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें अपने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी। मल्होत्रा के ऊपर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि उन्होंने अपने नामांकन में महज 2 मामले ही बताये थे। रामनिवास रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए विधायक होंगे।

हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला सुनाया। रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ​​ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने 4 क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 2 केस छिपाए थे।याचिका में रावत ने मल्होत्रा ​​के खिलाफ दर्ज सभी 6 क्रिमिनल केस की जानकारी दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि रामनिवास रावत उपचुनाव में दूसरे नंबर पर आए थे, इसलिए मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द किया जाता है। साथ ही रावत को विजयपुर का विधायक घोषित किया जाता है।

मुकेश मल्होत्रा ​​के वकील प्रदीप बिसोरिया ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार राम निवास रावत की फाइल की गई पिटीशन में दो मामलों में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। एक जिसमें निपटारा हो चुका था। दूसरा जिसमें आरोपों के बारे में जानकारी छिपाने की बात थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जानकारी छिपाने वाले दो मामलों में चुनाव रद्द कर दिया गया है। हमने एक एप्लीकेशन फाइल की है, जिसमें कहा है कि हम अपील करने के हकदार हैं। जब तक हम अपील करते हैं, इस ऑर्डर पर 15 दिन के लिए रोक लगनी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

*रावत ने कहा- नामांकन में जानकारी देना कैंडिडेट की जिम्मेदारी*

पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि मैं हाई कोर्ट के ऑर्डर को इस तरह देखता हूं कि कोर्ट के बनाए गए इलेक्शन रिफॉर्म्स के हिसाब से नॉमिनेशन में जानकारी देना कैंडिडेट की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने एफिडेविट में क्रिमिनल जानकारी छिपाई थी। इसलिए, उनके खिलाफ एक पिटीशन फाइल की गई थी, जिसे आज फैसला आया है। उन्होंने बताया कि मुकेश मल्होत्रा ने दो क्राइम केस की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने यह भी छिपाया था कि उन पर एक क्राइम में चार्ज लगा था। वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। यह उनका न्यायिक अधिकार है। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।

*रावत के समर्थकों ने फोड़े पटाखे*

कोर्ट के फैसले के बाद विजयपुर में रामनिवास रावत के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वहीं मुकेश मल्होत्रा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था।

*भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल फैसले से खुश*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करती है।

*जीतू पटवारी बोले- हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे*

चुनाव कैंसिल होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया। मुकेश मल्होत्रा को भारी वोटों से जिताया। फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।पटवारी ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। अगर चुनाव भी हुआ तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था। उससे दोगुना वोटों से फिर हराएंगे। विजयपुर की जनता रावत को और बीजेपी को हराने के लिए फिर तैयार बैठी है।

Next Post

कूनो से फिर खुशखबरी : चीता ज्वाला ने 5 शावक जन्मे

Mon Mar 9 , 2026
श्योपुर। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी आई है। नामीबियाई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने आज 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस […]

You May Like