आरटीओ ने 4 आटो सहित बिना नम्बर एक पिकअप किया जप्त

सिंगरौली।आरटीओ सिंगरौली विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार बिना वैध दस्तावेज सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी अभियान चलाया जा रहा है। जहां आज दिन मंगलवार को बिना परमिट चल रहे 4 आटो सहित बिना रजिस्ट्रेशन के एक पिकअप वाहन को पकड़ा हैं। वहीं पकड़े गए वाहनों को बरगवां थाना में खड़ा कराया है। साथ ही पूर्व में बिना परमिट के पकड़े गए वाहनों से 75 हजार का जुर्माना वसूला हैं।

जानकारी देते हुये आरटीओ विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि बरगवां थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सड़क पर दौड़ रहे बिना वैध दस्तावेज के 4 ऑटो वाहन सहित बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे एक पिकअप जप्त किया है। जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ बरगवां थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं पूर्व में बिना परमिट के पकड़े गए वाहनों से 75 हजार का जुर्माना वसूला हैं। आरटीओ ने कहा कि बिना फिटनेस स्कूल बस, वैन सहित अन्य वाहन जिनमें स्कूली बच्चे आते-जाते हैंं, उनकी आगे भी जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवहन विभाग की टीम सभी छोटे-बड़े शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया जाएंगा। वहीं वाहन स्वामियों के साथ-साथ चालको से अपील किया है कि अगर सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो सभी दस्तावेज अपने पास रखे और सभी दस्तावेज वैध रहे। ताकि कार्रवाई से बच सके।

Next Post

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर अमरकंटक एक्सप्रेस से 97 किलो गांजा जब्त किया

Tue Oct 14 , 2025
पिपरिया। रेलवे सुरक्षा बल पिपरिया और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भोपाल की संयुक्त टीम ने पिपरिया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 97 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 48 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। संयुक्त […]

You May Like