ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा आज से प्रारंभ हुई। इसके पूर्व हाईकोर्ट स्थिति गिरिराज जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में पीले वस्त्रों में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी वही कथा परीक्षित घनश्याम सेन भागवत महापुराण को लेकर चल रहे थे. कलश यात्रा के पीछे प्रसिद्ध भागवत आचार्य अयोध्या धाम से पधारे आचार्य वेदांत जी महाराज बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे।
कलश यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। आज की कथा में भागवत आचार्य श्री वेदांत महाराज ने कहा कि आज सनातनी अपने धर्म और संस्कृति पर होने वाले आदतों को देखकर भी मौन रहते हैं वह यह नहीं समझते यदि हम अपने धर्म संस्कृति और देश की रक्षा के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो आने वाली पीढ़ी गंभीर परिणाम भुगतेंगी।
