माधव नगर में युवक की हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में

कटनी। आधी रात करीब 12:30 बजे माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉबर्टगंज में एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान गागा उर्फ गगन (पिता: कालू राम जैन) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक निगरानी शुदा बदमाश भी शामिल बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी के रूप में अभय दुबे का नाम सामने आया है।

पुलिस के अनुसार मृतक गगन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वारदात के पीछे की वजहों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है।

Next Post

बागेश्वर बाबा देर से पहुंचे एयरपोर्ट, अभ्यास के चलते एयरफोर्स ने रोका विमान

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर से रायपुर जा रहे बागेश्वर बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के विमान में चार घंटे की देरी हुई, जिससे उनके यात्रा कार्यक्रम में बदलाव आया. उनकी उड़ान को सुबह 9 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे से रायपुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन बाबा सुबह 10 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचे. […]

You May Like