
जबलपुर। रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में 25 दिन से फरार चल रहे दो आरोपियों को आरपीएफ जबलपुर की अपराध रोकथाम टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान शरद तिवारी (29), नरसिंहपुर और योगेश सेन उर्फ अब्बू (19), शाहपुरा भटौनी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने रेलवे यार्ड में खड़ी कोच के नीचे से करीब 18 मीटर केबल और रेलवे स्टेडियम के पास कार्यालय से एसी कॉपर पाइप चोरी करना स्वीकार किया।
दोनों को पूर्व के अपराध क्रमांक 33/26 में आरोपी बनाया गया है, जबकि केबल चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 40/26, धारा 3 आरपीयूपी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक केदारमल जाट, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह और आरक्षक हरिकेश दुबे की भूमिका रही।
