सीएम यादव ने अफसरों पर की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री बोले यही है जीरो टॉलरेंस

सागर। सीधी कलेक्टर व गुना एसपी को पद से हटाए जाने की मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सीधी कार्यवाही का पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने ऐसा करके प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के प्रति अपने जीरो टालरेंस के संकल्प को प्रमाणित किया है। डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए सीधी कलेक्टर और गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई मैदानी स्तर पर मिल रही शिकायतों और हालिया घटनाक्रम के आधार पर की गई।मुख्यमंत्री के इस निर्णय का पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कठोर फैसले जरूरी होते हैं। इससे जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में और मजबूत होगा।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनहित सर्वोपरि है।

 

 

Next Post

महेंद्र राठौर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर महेंद्र राठौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. उन्हें साउथ कोरिया द्वारा ऑनरेरी ग्रैंड मास्टर ऑफ फोटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत से […]

You May Like