पेरोल पर आकर 10 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। हत्या के प्रकरण का आरोपी जो कि जेल से पेरोल पर आया और पेरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वापस ना आते हुए करीब 10 साल पहले फरार हो गए आरोपी को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा निवासी आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल का उच्च न्यायालय जबलपुर के सीआरए नंबर 1286/2012 मे गिरफ्तारी वारंट जारी कर थाना मुलताई को तामिली हेतु 18 अप्रैल 2023 को प्राप्त हुआ था। उक्त आरोपी हत्या के प्रकरण मे सजा होने के बाद पैरोल मे बाहर आया एवं फरार हो गया था आरोपी अत्याधिक शातिर किस्म का होकर लगभग 10 वर्षो से फरार था जिसकी तलाश के हर सम्भव प्रयास पुलिस द्वारा किए जाकर मुखबिर लगाये गए थे। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचनापर आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले उम्र 42 साल निवासी ईटावा को औरंगाबाद से घेराबंदी कर पकडकर विधिवत गिरफ्तार कर सीजीएम न्यायालय बैतूल मे 21 अप्रैल 26 को पेश किया।उक्त कार्यवाही में टीआई नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि अमित पवार , प्र.आर. वलराम सरेयाम, रामकृष्ण सिलारे, हाकमसिंह, आरक्षक शिवराम, मेहमान की मुख्य भूमिका रही है।

 

Next Post

घाटबिरोली में अधूरा तालाब देख भड़के कलेक्टर, स्कूल और आंगनवाड़ी की व्यवस्थाएं सुधारने की दी चेतावनी

Thu Apr 23 , 2026
मुलताई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम घाटबिरोली पहुंचकर विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।तालाब निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने एवं समन्वय की कमी पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नोटिस जारी करने के […]

You May Like