बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता को मिला हवाई यात्रा का पुरस्कार

जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में अपने अधीन सभी बूथों के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाली पहली बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा का पुरस्कार दिया गया।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, एसआईआर में मेहनत करने वाले बीएलओ और उनके सहयोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने अनूठी पुरस्कार योजनाएं शुरू की हैं। स्नेहलता पटेल का यह पुरस्कार इसी योजना का हिस्सा है।
स्नेहलता पटेल की भूमिका
महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना पनागर में सुपरवाइजर के रूप में स्नेहलता पटेल को पनागर विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथ (क्रमांक 52-61) के मतदाताओं के सत्यापन और गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का दायित्व दिया गया था। उनके अधीन सभी 7,706 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।स्नेहलता ने पुरस्कार पाने पर खुशी व्यक्त की और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी अपने कार्य में निष्ठा और लगन से काम करने की प्रेरणा दी।

Next Post

कॉलेज गेट पर कार का तांड़व: आधा दर्जन टूव्हीलर को मारी टक्कर

Sat Nov 29 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सेंट एलायसेस कॉलेज गेट पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने तांडव मचाया। गेट के पास खड़ी आधा दर्जन टूव्हीलर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।पुलिस […]

You May Like