हनीट्रैप गिरोहः 2 महिलाओं समेत 5 ब्लैकमेलर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। जिले की देहात थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की अयाचित वसूली करता था। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत गिरोह के कुल 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की अड़ंगा-वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को सीखचों के पीछे पहुंचा दिया है। इसके पूर्व आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से फरियादी को चमन मोहल्ला गुरैया रोड स्थित तनवीर उल्ला के मकान के एक कमरे में बुलाया। कमरे में पहुंचते ही आरोपियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फरियादी के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए आरोपी फरियादी से 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। भयभीत फरियादी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर 9 अगस्त को देहात थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

देहात पुलिस की कार्रवाई, गठित की विशेष टीम

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। सक्रिय पुलिस तंत्र और मुखबिरों की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हनीट्रैप में फंसाने, मारपीट करने, अश्लील वीडियो बनाने और 5 लाख रुपये मांगने का जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस ने इस मामले में नुरूल हसन उम्र 35 साल निवासी इकलेहरा, खुशबू खान उम्र 41 वर्ष निवासी बंधा मोहल्ला परासिया, तनवीर उल्ला उम्र 45 वर्ष निवासी इवलेहरा, सोनिका साहू उम्र 36 वर्ष निवासी चैंकी मोहल्ला परासिया और संदेश सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी बड़कुही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त सामग्री और वाहन जब्त किए हैं। मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 1.50 लाख रूपए, वाहन प्रयुक्त कार (क्रमांक एमपी28सीए9304, कीमत लगभग 1लाख 75 हजार और कुल जब्त 3 लाख 25 हजार रुपये का मसरूका बरामद किया गया है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ थाना देहात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(6), 61(2), 351(3), 126(2) एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

हनीट्रैप का भंडाफोड़ करने में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, उनि. करिश्मा चैधरी, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, सउनि. राजेश रघुवंशी, आरक्षक सूरज सिंह चैहान, शेरसिंह रघुवंशी, सौरभ सिंह बघेल, तरूण परतेती, उमेश उइके तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन एवं आरक्षक आदित्य की सराहनीय भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से युवक की मौत

Mon Aug 10 , 2026
छिंदवाड़ा । उमरेड थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसान पिता लिखी राम, निवासी डोलन खापा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक […]

You May Like