स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम कुदरिया समिति ने किया वृक्षारोपण , कार्यकारिणी का गठन हुआ

ग्वालियर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम कुदरिया जन कल्याण सेवा संकल्प समिति के तत्वाधान में आज झांसी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वैसे तो यह संस्था प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करती रहती है इस संस्था द्वारा आज 2.0 वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं दाना पानी का 9.0 नौवा चरण संपन्न किया गया साथ ही समिति का विस्तार होने पर वर्षा ऋतु गोठ का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक रजिस्टर्ड चिकित्सक आनंद मोहन शर्मा जी थे कार्यक्रम में समिति के पंजीयन होने पर समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान पत्र देकर नाम की घोषणा की गई और समिति द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया इस आयोजन समिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अमित कुदरिया सचिव पद अनुपम गुप्ता शहर सचिव पद संजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष कपिल नीखरा कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता संरक्षक रितेश गुप्ता अंकेक्षक अनिल प्रजापति और उपसंरक्षक दीपक सोनी आकाश जैन को टीम प्रचारक पद पर मनोनीत किया गया साथ ही आयोजन समिति में अमन बंसल रोमिल गुप्ता करण सोनी को चुना गया कार्यक्रम संयोजक राजेश छरौलिया और संयोजक दीपक गुप्ता को बनाया गया समिति द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया समिति में पत्रकार मंत्रियों का भी सम्मान किया गया इसके बाद समिति का अध्यक्ष अमित को दरिया ने सभी इतने जनों का आभार व्यक्त किया.

Next Post

आरटीआई का जवाब नहीं देने और ईडब्ल्यूएस नियमों के उल्लंघन का आरोप

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, भारत नवनिर्माण मोर्चा के मनोज सिंह कुशवाहा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरटीआई के जवाब नहीं मिलने और ईडब्ल्यूएस नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।   कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने नगर निगम से कई महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों पर आरटीआई लगाई […]

You May Like