पंचांग 27 सितम्बर 2025:-
रा.मि. 05 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल पंचमीं शनिवासरे दिन 8/46, अनुराधा नक्षत्रे रात 11/7, प्रीति योगे रात 11/3, बालव करणे सू.उ. 6/3, सू.अ. 5/57, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 27 सितम्बर 2025
वर्ष केप्रारंभ में कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख प्राप्त मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से समाज में प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि की प्राप्ति होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की नई योजना पर विचार विमर्श होगा, कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंकी आर्थिक उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य: शनिवार 27 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा. दूसरों का आदर करेगा. किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा. अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा. माता पिता का भक्त होगा.
————————————————————-
मेष– आर्थिक मामलों में सूझबूझ व संयम से काम करना लाभदायक रहेगा. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. नौकरी में सहयोग रहेगा. पारिवारिक यात्रा होगी.
वृषभ– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. समय पर कार्य पूरा होने से हर्ष बना रहेगा. राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी. नये संपर्क लाभदायक रहेंगे.
मिथुन- नवीन कार्यो का विस्तार होगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. उदर विकार आदि से कष्ट होगा. अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा.
कर्क- मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. मांगलिक कार्य में प्रसन्नता रहेगी. राजकीय कार्य बनेंगे. सम्मान वृद्धि होगी. कारोबारी विस्तार की संभावना है.
सिंह- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है. दैनिक कार्यो में अवरोध दूर होगा. आजीविका के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. सुख बना रहेगा.
कन्या– नये लोगों संपर्क, मेलजोल आमोद प्रमोद बढ़ेगा. लेनदेन के मामले सुलझेंगे. आपके कार्यो में लगनशीलता रहेगी. धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे.
तुला– नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है. कामकाज पेंडिंग में रहेंगे. उठाईगीरों से सावधानी रखें. मान-सम्मान प्राप्त होगा.
वृश्चिक– मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी. सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे. आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी. मन में हर्ष बना रहेगा.
धनु– शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, वाहन मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. हितचिन्तक सलाह उपयोगी रहेगी. समय का रखें.
मकर– मेहमानों की आवाजाही रहेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. नये कार्यो के लिये किया गया प्रयास सफल होगा. विवादों को टालना हितकर.
कुम्भ– जमीनजायजाद मकान संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है. निजी मामलों में सफलता मिलेगी. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. धैर्य से काम लें.
मीन– कार्यक्ष़ेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा. मानसिक संतुष्टि रहेगी. विवादित मसले सुलझने के आसार है.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
आश्विन शुक्ल पंचमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, सन् हैसियन, जूट, पाट, बारदाना, कपास, के भाव में मंदी होगी उपर लिखी वस्तुओं मे यदिं तेजी होगी. तब आगे दिन में भी तेजी का रूख बना रहेगा. लालमिर्च, अरहर, मॅूग, मोठ, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 3532 है.
————————————————————-
