कलेक्टर ने सोलो साइकलिस्ट को किया सम्मानित

सतना :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय को आज सतना आगमन पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय साईकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं। मंगलवार को सतना पहुंचने पर सोलो साइकलिस्ट ने जिला कलेक्टर से भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कलेक्टर कक्ष में आशा का सम्मान करते हुए दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की और इस अभिनव प्रयास को देश के युवाओं और महिलाओं के लिए प्ररेणा स्त्रोत बताया।

आशा मालवीय ने बताया कि गत 24 जून को वे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना के सैनिकों की वीरता, शौर्य और अदम्य साहस का जश्न मनाने के लिए अकेले साईकिल से यात्रा पर रवाना हुई हैं। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का प्रयास भी साईकिल यात्रा का उद्देश्य है। मेरे द्वारा अब तक 16 हजार 380 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। कन्याकुमारी से करगिल और सियाचीन की यात्रा भी इस दौरान मैंने सफलतापूर्वक पूर्ण की।

Next Post

गोवर्धन सागर के अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर

Wed Jan 8 , 2025
91 स्ट्रख्र हटाने के लिए एनजीटी ने दिए आदेश धार्मिक महत्व के सागर पर पूजन के लिए आते हैं श्रद्धालु उज्जैन: स्कंद पुराण में वर्णित सप्तसागरों में से एक गोवर्धन सागर के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए एनजीटी ने आदेश दिया है.निकास चौराहे […]

You May Like