
दमोह, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय साइबर अपराधों की रोकथाम व जनजागरूकता अभियान संपूर्ण मध्यप्रदेश में 24 जून 2026 से 08 जून 2026 तक साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK 2.0 चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं.इस अभियान का उद्देश्य जनता को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) को बढ़ावा देना है.इस वर्ष “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला/अनुभाग व थाना स्तर पर “SAFE CLICK 2.0” के संबंध में साइबर संबंधी गतिविधियां कराई जाना है.24 जून 2026 को आनंद कलादगि (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक व सुजीत सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK 2.0” का शुभारंभ किया गया है व उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिये शपथ दिलाई गई.
आगामी दिवसों में साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK 2.0” के अंतर्गत अनुभाग एवं थाना स्तर पर स्कूल/कॉलेज कार्यशालाएं, साइबर सुरक्षा शपथ, छात्रों हेतु प्रतियोगिता, साइबर बुलिंग/महिला सुरक्षा जागरूकता, बाल सुरक्षा व गेमिंग जोखिम, ग्राम पंचायतों में चौपाल, सरपंच/सचिव/प्रतिनिधि सहभागिता, अपराध रिपोर्टिंग प्रक्रिया जानकारी, बाजारों में नुक्कड़ नाटक, साइबर सुरक्षा रैली, शपथ एवं प्रचार, पेट्रोल पंप/मंडी/दुकानों में जागरूकता, QR स्कैन व भुगतान सुरक्षा, आंगनवाड़ी/पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा घर-घर जागरूकता, CEIR व NCRP पोर्टल प्रचार, बैंकिंग GRM पोर्टल प्रचार, जिला मुख्यालय में रन/मैराथन, युवाओं/विद्यार्थियों/नागरिकों की सहभागिता, प्रदर्शनी आयोजन, अपराध के प्रकार व बचाव उपाय प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी व प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन कराया जाएगा.इस अवसर पर सूबेदार अभिनव साहू, प्रभारी रक्षित निरीक्षक दमोह, सूबेदार आकांक्षा जोशी, साइबर सेल दमोह से अभिषेक पटेल, सौरभ टंडन, अभिषेक कोष्टी, मयंक दुबे, रोहित राजपूत, मनोहर कुर्मी, शुभम नामदेव व अन्य अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
