झाड़ियों में लगी आग से धधका सेल्स टैक्स कार्यालय , महत्वपूर्ण दस्तावेज कंप्यूटर जल कर खाक

खंडवा। शहर के जिला जेल के सामने स्थित राज्य कर (सेल्स टैक्स) कार्यालय में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। अवकाश का दिन होने के कारण कार्यालय बंद था, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।

दोपहर करीब 2 बजे भवन से उठते काले धुएं और लपटों को देखकर आसपास के रहवासियों ने तत्काल ‘डायल 112’ पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यदि कार्यालय खुला होता, तो कर्मचारियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण लापरवाही सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों की सफाई के दौरान लगाई गई आग तेज हवा के कारण फैल गई और देखते ही देखते भवन तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही लगभग 30 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Next Post

जनपद सभा कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

Sun Apr 12 , 2026
परासिया। जनपद पंचायत परासिया के सभा कक्ष में संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई गई। प्रशिक्षु कलेक्टर शुभम कुमार यादव की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में आरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम […]

You May Like