
नर्मदापुरम। जिले में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पुलिस कप्तान डॉ. गुरु करन सिंह का स्थानांतरण रतलाम कर दिया गया है। उनके स्थान पर पन्ना में पदस्थ रहे आईपीएस अधिकारी साईं कृष्ण एस थोटा को नर्मदापुरम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने नर्मदापुरम पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद साईं कृष्ण एस थोटा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नए पुलिस कप्तान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करने की रहेगी।
