इजरायल ने फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली स्थगित की

यरूशलेम 23 फरवरी (वार्ता) इजरायल ने गाजा पट्टी से रिहा किए गए बंधकों के साथ ”अपमानजनक व्यवहार” के बीच 22 फरवरी को पहले से निर्धारित फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली को स्थगित कर दिया।

सूत्रों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इजरायल का कहना है कि 600 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई को तब तक के लिए स्थगित किया जा रहा है, जब तक कि ”अगले बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं हो जाती है और गाजा पट्टी में इजरायली कैदियों को स्थानांतरित करते समय उनके साथ अपमानजनक व्यवहारों के बिना।”

हमास ने गाजा युद्धविराम के पहले चरण के तहत सातवें आदान-प्रदान में शनिवार को छह इजरायली बंधकों को रिहा किया।

हमास के कैदी मामलों के कार्यालय ने पहले कहा था कि इजरायल को बदले में 600 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना चाहिए लेकिन उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी से गाजा पट्टी में युद्ध विराम लागू है जो इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। जिसके तहत फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस समझौते के मध्यस्थ कतर, मिस्र और अमेरिका हैं जिन्होंने काहिरा में एक समन्वय केंद्र स्थापित किया है।

यह संघर्ष में दूसरा युद्ध विराम है। पहला नवंबर 2023 में संपन्न हुआ था और केवल छह दिनों तक चला था।

 

Next Post

वैशाली : बस और ट्रक की टक्कर में 11 श्रद्धालु घायल

Sun Feb 23 , 2025
हाजीपुर, 23 फरवरी (वार्ता) बिहार में वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में 11 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद नेपाल के विराटनगर […]

You May Like