जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक को मार्शल आईलैंड की राजदूत का अतिरिक्त प्रभार

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) जापान में भारत की राजदूत और विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री नगमा मोहम्मद मलिक को मार्शल आईलैंड गणराज्य में भारत की अगली राजदूत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सुश्री मलिक भारतीय विदेश सेवा की 1991 बैच की अधिकारी हैं और वह टोक्यो स्थित निवास से ही मार्शल आईलैंड की राजदूत का कार्यभार भी संभालेंगी।

मंत्रालय ने कहा है कि उनके शीघ्र ही नया दायित्व संभालने की उम्मीद है।

 

Next Post

ईडी ने 200 करोड़ के धन शोधन मामले में बीपीएल के निदेशकों के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जम्मू उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन के मामले में भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) और उसके निदेशकों तथा उससे संबद्ध व्यक्तियों अनिल कुमार, परवीन कुमार, बलजिंदर कुमार, राजिंदर कुमार और अनिल कश्यप के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। ईडी ने सोमवार […]

You May Like