वाशिंगटन, 14 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की पहली महिला और डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को कड़ी चेतावनी देते हुए एक अरब डॉलर से अधिक का मानहानि मुकदमा करने की धमकी दी है।
पूर्व राष्ट्रपति के बेटे हंटर ने दावा किया था कि जेफ्री एप्स्टीन ने मिलानिया से डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात करायी थी।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने उनके बारे में दिए गए “झूठे, मानहानिकारक, अपमानजनक और भड़काऊ बयानों” के लिए माफी की मांग की है।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस महीने की शुरुआत में यूट्यूब शो चैनल 5 पर एंड्रयू कैलाघन के साथ एक साक्षात्कार में हंटर बाइडेन ने दावा किया था कि जेफरी एप्स्टीन ने उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प से मिलवाया था।
रिपोर्ट के अनुसार प्रथम महिला के वकील एलेजांद्रो ब्रिटो ने हंटर बाइडेन और उनके वकील एब्बे लोवेल को नोटिस भेजा है।
“हंटर बाइडेन रिटर्न्स” शीर्षक वाले वीडियो में बाइडेन ने दावा किया, “जेफरी एप्स्टीन ने मेलानिया का परिचय कराया और इस तरह मेलानिया, प्रथम महिला और राष्ट्रपति की मुलाकात हुई और कहा, ये संबंध बहुत व्यापक और गहरे हैं।”
ब्रिटो ने लिखा, “अगर बाइडेन अल्टीमेटम का पालन नहीं करते और सामग्री को हटाकर बयान से पीछे नहीं हटते और सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगते, तो ट्रम्प के पास आपके द्वारा उन्हें पहुँचाए गए भारी वित्तीय और प्रतिष्ठागत नुकसान की भरपाई के लिए उपलब्ध सभी कानूनी अधिकारों और उपायों का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।”
मेलानिया ट्रम्प के वकील एलेजांद्रो ब्रिटो ने बाइडेन को लिखे एक पत्र में कहा कि ये बयान झूठे, मानहानिकारक और “बेहद अश्लील” हैं। उन्होंने लिखा कि बाइडेन की टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया और दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने इसकी रिपोर्टिंग की, जिससे प्रथम महिला को “भारी वित्तीय और प्रतिष्ठागत नुकसान” हुआ।

