दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच फंसा निर्माण कार्य, 14 साल से परेशान हैं लोग

भोपाल। राजधानी के नरेला और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में कई निर्माण कार्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रशासनिक और क्षेत्रीय सीमाओं के उलझाव के कारण लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। स्थानीय निवासियों को सड़कों, जल निकासी और पुलों से जुड़े अधूरे कामों की वजह से पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच अक्सर समन्वय की कमी और कार्यक्षेत्र के विवाद के कारण इस तरह के प्रोजेक्ट लटक जाते हैं, जिसका सीधा असर आम जनता के दैनिक जीवन पर पड़ता है।
वहीं इस मामले में हमनें नगर निगम अधिकारी, रामरूप जरोलिया से बात की उन्होंने कहा कि अगर यह एरिया नगर निगम से संबंधित है तो आधिकारिक एई द्वारा इसे संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द इसे बनवाया जाएगा।

Next Post

पार्सल से ओवरलोड इंटरस्टेट बस जब्त, 20 हजार का जुर्माना

Fri Oct 16 , 2026
इंदौर: क्षमता से अधिक पार्सल लादकर सड़क पर दौड़ रही इंटरस्टेट बस को यातायात पुलिस ने जब्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. बस की छत से लेकर अंदर तक पार्सल ठूंसकर भरे गए थे. ओवरलोडिंग के कारण बस एक तरफ झुककर चल रही थी, जिससे हादसे का […]

You May Like

Play sound