पार्सल से ओवरलोड इंटरस्टेट बस जब्त, 20 हजार का जुर्माना

इंदौर: क्षमता से अधिक पार्सल लादकर सड़क पर दौड़ रही इंटरस्टेट बस को यातायात पुलिस ने जब्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. बस की छत से लेकर अंदर तक पार्सल ठूंसकर भरे गए थे. ओवरलोडिंग के कारण बस एक तरफ झुककर चल रही थी, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था.नेशनल परमिट वाली बस नम्बर एमपी 44 जेडई 7773 धार की ओर से इंदौर आ रही थी. बस में यात्री नहीं थे, लेकिन बड़ी मात्रा में पार्सल लदे हुए थे. क्षमता से अधिक सामान भरे होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ था. सड़क पर इस तरह चल रही बस से किसी बड़े हादसे की आशंका थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के निर्देश पर बस जब्त कर चंदन नगर थाने पर खड़ी करवाई गई. इसके बाद यातायात जोन 1 के निरीक्षक सैयद काजिम हुसैन रिजवी ने थाने पहुंचकर बस के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की. विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए बस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

सील क्लीनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Fri Oct 16 , 2026
इंदौर: खातीवाला टैंक स्थित सीलशुदा हर्ष क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 वर्षीय दिव्यांशी की मौत के मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर ज्ञान एस. पंजवानी और क्लीनिक संचालक श्रीचंद बागेचा को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिना वैध मेडिकल डिग्री के बच्ची को एलोपैथिक दवाएं दी गई थीं. […]

You May Like

Play sound