
शाजापुर, जिले के ग्राम भेरूपुरा एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने भाई की मौत के बाद सल्फास खा लिया. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
मृतका की पहचान ग्राम भेरूपुरा तहसील पोलायकलां निवासी सुंदरबाई पति भागीरथ सिंह 70 के रूप में हुई है, जानकारी के अनुसार सुंदरबाई के भाई ने भी कुछ समय पहले सल्फास का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. भाई की मौत से सुंदरबाई मानसिक रूप से व्यथित थी. इसी तनाव के चलते उन्होंने भी सल्फास की गोली खा ली. परिजनों ने उन्हें तत्काल ग्राम भेरूपुरा से शाजापुर लाकर उपचार दिलाया. हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों के अनुसार भाई द्वारा जहर खाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी, इसी वजह से उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
