नवविवाहिता की हत्या में जेठानी गिरफ्तार

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में नवविवाहिता वंदना की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. हत्या के आरोप में मृतका की जेठानी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है.
वंदना ने घटना के 25 दिन पूर्व (11 अगस्त को) परिजनों की मर्जी के खिलाफ उपेंद्र पटेल से प्रेम विवाह किया था, इसके बाद वह ससुराल में रह रही थी. पार्वती का भाई दुष्कर्म के मामले में दमोह जेल में बंद है. वंदना द्वारा उसके भाई पर टिप्पणी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद था. गुरुवार को घर में दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई. वंदना ने पति के प्रभाव में होने की बात कहते हुए पार्वती और उसके परिवार को घर से निकलवाने की धमकी दी. इससे नाराज पार्वती ने रसोई का चाकू उठाकर वंदना की गर्दन पर कई वार कर दिए. हत्या के बाद शव को घर के बाहर बने पानी के हौज में फेंक दिया. वारदात के बाद आरोपी अपने अस्पताल में भर्ती पति से मिलने चली गई.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले. इसमें पार्वती की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं. फॉरेंसिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में पुलिस के सवालों के सामने वह टूट गई और हत्या करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया. मामले में डीसीपी जोन 1 नरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली. पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की है, प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

दतिया में 24 घंटे में 34 मिमी बारिश, तिल की फसल को नुकसान, तापमान 26.8 डिग्री पर पहुंचा

Sat Sep 5 , 2026
दतिया:जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी बढ़ने से मौसम में ठंडक के साथ उमस भी […]

You May Like