सिकल सेल उन्मूलन के प्रयासों को किया जाएगा सशक्त,कल 33 जिलों में लगेंगे विशेष शिविर

भोपाल:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सिकल सेल रोग के उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मध्यप्रदेश दृढ़ता से साकार कर रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एक आनुवांशिक एवं असाध्य रक्त विकार है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता है। इसमें लाल रक्त कणिकाएँ अर्द्धचंद्राकार हो जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन प्रवाह बाधित होता है और व्यक्ति को तीव्र दर्द, संक्रमण व अंग क्षति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह रोग विशेषकर जनजातीय समुदायों में अधिक व्यापक है और मध्यप्रदेश जैसे जनजातीय बाहुल्य राज्य के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है।शुक्ल ने कहा कि विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को बड़वानी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपलाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के 33 सिकल प्रभावित जिलों में परामर्श, स्क्रीनिंग, रोग प्रबंधन और निःशुल्क उपचार हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

साथ ही सिकल सेल उन्मूलन के प्रयासों को और सशक्त किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाएंगे। हर नागरिक की स्क्रीनिंग कराएं, विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड को अनिवार्य रूप से अपनाएं और समाज में संकोच नहीं, समाधान का संदेश फैलाएं।

Next Post

8 दिनों से नहीं आई कचरा गाड़ी, नालियां कचरे से पैक, दुर्गंध रही

Wed Jun 18 , 2025
जबलपुर: दुर्गंध मारता हुआ कचरे का ढेर, सड़क किनारे पसरी गंदगी और नाली पानी की जगह कचरे से पूरी पैक… जी हां ये नजारा बीते 10 दिनों से महाराणा प्रताप वार्ड की नवनिवेश कॉलोनी गढ़ा का है जहां के रहवासियों के मुंह से ये आवाज निकलने लगी है कि अब […]

You May Like