खरगोन के महालक्ष्मी मंदिर का स्मरण कर सीएम डॉ यादव ने की प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगोन के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संदेश में देवी लक्ष्मी की स्तुति का वैदिक मंत्र उद्धृत करते हुए लिखा
हिरण्यवर्णा हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्।
चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म उन्होंने कहा कि खरगोन के महालक्ष्मी मंदिर में विराजमान माता लक्ष्मी समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, यश, कीर्ति और वैभव प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे करबद्ध होकर यही प्रार्थना करते हैं कि माता की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार का जीवन खुशहाल और संपन्न बने।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं समाज को सकारात्मक ऊर्जा और आस्था से जोड़ती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे परस्पर प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ प्रदेश के विकास और समृद्धि में योगदान दें।खरगोन स्थित महालक्ष्मी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Next Post

श्री मद भागवत कथा मे शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Fri Mar 6 , 2026
सतना : उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सतना जिले के ग्राम चोरमारी, पहुँच कर श्री मद भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम चोर मारी मे आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज (युवराज स्वामी जी) के श्रीमुख […]

You May Like