
बेगमगंज। ईरान अमेरिका-इजरायल युद्ध के मद्देनजर पेट्रोलियम पदार्थो का संकट बढ़ने की आशंका को लेकर किसानों एवं वाहन चालकों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक रखना शुरू कर दिया है।
नगर के भोपाल रोड स्थित तीन व सागर रोड स्थित दो एवं सुल्तानगंज मार्ग पर हफसीलि पेट्रोल पंप , सुल्तानगंज क्षेत्र के 4 पैट्रोल पंपों पर किसानों सहित दो एवं -चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
किसानों द्वारा दो सौ लीटर के ड्रम में डीजल भरवारा जा रहा है जबकि दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में फुल टैंक कराने के साथ अलग से 5 , 10 लीटर 20 लीटर की कुपियों में डीजल एवं पेट्रोल लेकर स्टॉक किया जा रहा है, ताकि पेट्रोलियम पदार्थों के संकट के चलते उनके पास रोजमर्रा के कार्यों को निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ मौजूद रहे।
जबकि तेल कंपनियों द्वारा स्टॉक में पर्याप्त डीजल -पेट्रोल एवं गैस होने का बयान जारी करते हुए अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
इधर उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अपील अथवा खबर पर विश्वास नहीं करते हुए संकट के मद्देनजर डीजल एवं पैट्रोल का स्टॉक कर रहे हैं ।
वहीं पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार का संकट नहीं आया है। फिर भी पंपों पर एकाएक भीड़ बढ़ जाने से कतारें लग रही है और लोग वाहनों के साथ टंकियों एवं कुप्पियों में भी डीजल पेट्रोल भरवाने के लिए दबाव बना रहे हैं ,जबकि केवल वाहनों में ही भरने का नियम है इसको लेकर वाहन मालिक एवं किसान पंप कर्मचारियों से 2 दिन से लगातार हुज्जत करके विवाद कर रहे हैं ।
आमदिनों की अपेक्षा इस एक बार बिक्री 10 गुना अधिक बढ़ गई है । जिससे कि उन्हें प्रतिदिन पेट्रोलियम डिपो से टैंकर मंगवाना पड़ रहे हैं।
पेट्रोल पंप पर भर्ती भीड़ को नियंत्रित करने मैं पेट्रोल पंप कर्मचारियों का पसीना छूट रहा है, उन्हें पुलिस की सहायता लेना पड़ रही है सागर रोड स्थित आदित्य फ्यूल पेट्रोल पंप भी इन दोनों ग्राहकों का केंद्र बिंदु बन गया है जबकि यहां पर नाम मात्र के ग्राहक ही जाते थे लेकिन संकट की इस घड़ी में यहां भी भीड़ बढ़ गई है। सभी में डीजल, पैट्रोल का स्टॉक करके रखने की होड़ लगी हुई है।
इधर,रायसेन डिवीजन इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर नीरज अहिरवार का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों का कोई संकट नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक है । भारत सरकार एवं पेट्रोलियम कंपनियां द्वारा पूर्व में भी सूचित कर दिया गया था कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं है। इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता नहीं करना चाहिए है।
