बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘गवर्नर’ का दम, 5वें दिन धीमी रही फिल्म की रफ्तार

मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘गवर्नर’ बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन सुस्त पड़ गई है, जहां मंगलवार को फिल्म ने कुल 46 लाख रुपये का बिजनेस किया।

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में अपनी किस्मत आजमाने उतरती हैं, लेकिन दर्शकों के दिल तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक दिग्गज एक्टर की नई राजनीतिक थ्रिलर फिल्म को लेकर भी इन दिनों ऐसी ही चर्चाएं गर्म हैं।
वीकेंड पर शानदार शुरुआत करने के बाद, वीकडेज की शुरुआत होते ही इस फिल्म की रफ्तार पर अचानक ब्रेक सा लग गया है। थिएटर्स में दर्शकों की कम होती तादाद ने अब फिल्म मेकर्स की टेंशन को काफी बढ़ा दिया है।

फिल्म की रफ्तार पड़ी बेहद सुस्त
अभिनेता मनोज बाजपेयी की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘गवर्नर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन का समय बीत चुका है, अगर हम फिल्म के कारोबार पर नजर डालें, तो बीते मंगलवार का दिन भी फिल्म के लिए काफी ठंडा साबित हुआ है।

रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 46 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वीकडेज में आई यह भारी गिरावट यह साफ इशारा कर रही है कि फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स में दर्शकों का टोटा पड़ गया है।

भारतीय सिनेमाघरों में बेहद कम हुए शोज
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बीते मंगलवार को पूरे देश में इस फिल्म के केवल 1,183 शोज ही चलाए गए। कम शोज और दर्शकों की बेरुखी के चलते 5वें दिन सिनेमाघरों में इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 15 % के आसपास दर्ज की गई।

हालांकि, शुरुआती दिनों की अच्छी कमाई की बदौलत फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 5.26 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जबकि इसका नेट कलेक्शन लगभग 4.41 करोड़ रुपये आंका जा रहा है।

बड़ी फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर
इस फिल्म की रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बॉक्स ऑफिस पर चल रहा महा मुकाबला माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ यही एक फिल्म नहीं है। सिनेमाघरों में ‘हॉन्टेड 3डी‘, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हिंदी फिल्में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं।

इसके अलावा, साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ भी हिंदी बेल्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। साउथ की इस फिल्म के दबदबे के कारण अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म को हिंदी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मेकर्स दर्शकों को लुभाने के लिए लाए अनोखा ऑफर
कमाई के गिरते ग्राफ को संभालने और दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाने के लिए अब फिल्म मेकर्स ने एक नया रास्ता चुना है। इसके तहत सिनेमा प्रेमियों के लिए टिकट्स पर बेहद आकर्षक ऑफर्स की घोषणा का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर एक खास कोड का इस्तेमाल करके दर्शक अब इस फिल्म का टिकट कुल 90 रुपये में खरीद सकते हैं।

Next Post

सतना में आईटी पार्क का कानूनी रोड़ समाप्त

Wed Jun 17 , 2026
सतना:जिले में रोजगार के अवसर पैदा हो सके इसके लिए राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आई टी पार्क बनाने के प्रयास कई साल पहले बगहा स्थित आयल डिपो के लिए आरक्षित भूमि पर इसको बनाने का प्रस्ताव किया गया था.हांलाकि अधिग्रहण के बाद भी भूमि के मसले पर एक […]

You May Like