
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम लालीमाटी निवासी एक 13 साल की बालिका को बीती शाम जहरीले सर्प ने काट लिया। जहां सामुदायिकत स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालीमाटी निवासी ज्योति गुप्ता पिता बबुलेश गुप्ता उम्र 13 वर्ष को बीते दिन बुधवार की शाम घर के समीप दाहिने हाथ के हथिली में जहरीला सर्प काट लिया। उपचार के लिए किशोरी को सीएससी चितरंगी में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
