रोझौही न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में फिर से कमिश्नर को ज्ञापन

रीवा, जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत रोझौही ग्राम में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का विरोध अब और अधिक उग्र हो गया है.

प्रशासनिक स्तर पर जनभावनाओं की लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त के नाम एक विस्तृत ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर राजस्व लोचन लाल अहिरवार को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जनता के विरोध के बावजूद जबरन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके पूर्व गत 12 अक्टूबर को भी कमिश्नर कार्यालय में एक व्यापक ज्ञापन सौंपा गया था. परंतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई या जनहित में संज्ञान न लेने के कारण, नागरिकों को आज को पुन: कमिश्नर के समक्ष गुहार लगानी पड़ी है. ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख शिष्टमंडल में सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी, अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय, समाजसेवी अनिल सिंह उपकारी सहित अन्य स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से शामिल रहे.

Next Post

सरपंच ने सचिव और विके्रता के खिलाफ की शिकायत 

Tue Nov 3 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत करौंदिया के सरपंच ने पंचायत सचिव एवं उचित मूल्य दुकान के विके्रता के खिलाफ आज कलेक्टर के यहां जनसुनवाई में शिकायत किया है। सरपंच का आरोप है कि सचिव के द्वारा मनमानी पूर्ण कार्य किया जा रहा है और सेल्स मैन 7-8 लाख […]

You May Like