
सिंगरौली । चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत करौंदिया के सरपंच ने पंचायत सचिव एवं उचित मूल्य दुकान के विके्रता के खिलाफ आज कलेक्टर के यहां जनसुनवाई में शिकायत किया है। सरपंच का आरोप है कि सचिव के द्वारा मनमानी पूर्ण कार्य किया जा रहा है और सेल्स मैन 7-8 लाख रूपये की सामग्री दी गई, लेकिन उसके एवज में 14 लाख रूपये की मांग की जा रही है। विके्रता एवं सचिव ने तंग कर दिया है, जिसके चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
