ट्रेन में मासूम बच्ची की तबीयत बिगडी,उपचार के दौरान चिकित्सालय में हुई मौत

पांढुरना। संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मासूम बच्ची की तबीयत खराब होने की सूचना पर पांढुरना स्टेशन पर इस ट्रेन को रोककर परिजनों के साथ इसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे,जहां उपचार के दौरान इस तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।

रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिहार के रामपुर थाना लच्हूलाल हवेली फतुहा पटना निवासी राजेश कुमार पिता जय कृष्ण राय उम्र 29 वर्ष अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची को इलाज के लिए अपनी धर्मपत्नी तथा सासु माँ के साथ संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से बेंगलुरु जा रहे जब यह ट्रेन रविवार के दोपहर को पांढुरना स्टेशन से होकर गुजर रहीं थी इसी दौरान टै्रन में ही बच्ची को सांस लेंने में बहुत अधिक परेशानी होने पर उन्होंने ट्रेन में गश्त कर रहीं पुलिस को इसकी जानकारी दी,जिसके बाद इस संघमित्रा सुपरफास्ट ट्रेन को पांढुरना स्टेशन पर रोकते हुए स्थानीय रेलवे पुलिस द्वारा तुरंत ही इस मासूम बच्ची को इसके परिजनों को साथ में लेकर नगर के शासकीय चिकित्सालय पहुंचे । जहां चिकित्सकों द्वारा इस बच्ची को बचाने के लिए अथक प्रयास कर उपचार किया,लेकिन कुछ ही देर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई । रेलवे पुलिस द्वारा विभागीय कार्यवाही के बाद मर्ग कायम करते हुए मासूम बच्ची का शव परिजनों को सौप दिया ।

Next Post

काले कानून के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, UGC के खिलाफ निकाली रैली

Sun Feb 8 , 2026
शाजापुर। आज सर्वण समाज ने UGC के खिलाफ रैली निकल कर काले कानून का विरोध किया शाजापुर सर्वण समाज ने सरकार के काले कानून की वापसी को लेकर शहर के मार्गो से रैली निकली जिसमे महिला ने भाग लिया इस अवसर पर करनी सेना परशुराम सेना के लोगो ने भाग […]

You May Like