वरिधि दुबे ने बॉक्सिंग में रचा इतिहास, फाइनल में तीन मुकाबले जीतकर पहुँची

भोपाल, 15 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली बॉक्सर वरिधि दुबे ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर उन्होंने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।c

प्रतियोगिता के दौरान वरिधि दुबे ने हर मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में ईस्ट ज़ोन (ए) की खिलाड़ी को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट (आरएससी) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला साउथ ज़ोन (ए) की खिलाड़ी से हुआ, जहाँ वरिधि ने 5:0 के एकतरफा अंतर से जीत हासिल की। वही सेमीफाइनल में वेस्ट ज़ोन (ए) की खिलाड़ी का सामना करते हुए वरिधि ने पहले ही राउंड में रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट (आरएससी) से जीत दर्ज की और फाइनल में पहुँच गईं।

मध्यप्रदेश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वरिधि दुबे को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “वरिधि दुबे ने मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की है। उनका प्रदर्शन प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वे फाइनल में भी शानदार खेल दिखाएँगी और देश का नाम रोशन करेंगी।”

वरिधि दुबे फिलहाल बॉक्सिंग अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी सख़्त मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

 

Next Post

रिमांड खत्म: रिश्वतखोर अधिकारियों और बिचौलिए को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर: सीबीआई ने सागर, मध्य प्रदेश में सैन्य अभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) के अधिकारियों और एक बिचौलिए को 80, 000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए आरोपियोंं को 15 सितम्बर तक रिमांड में लिया गया था।‌ सोमवार को रिमांड खत्म होने […]

You May Like