स्टोर रूम से 7 हजार की मोटर ले उड़े चोर

इंदौर: बड़गोंदा पुलिस ने स्टोर रूम से डामर प्लांट की मोटर चोरी होने के मामले में तीन दिन बाद प्रकरण दर्ज किया है. चोर 7 हजार रुपए कीमत की पांच हॉर्स पावर की मोटर चुराकर फरार हो गए.ग्राम आशापुरा स्थित अनमोल रेस्टोरेंट के पास बने स्टोर रूम से एक से दोपहर के बीच किसी अज्ञात बदमाश ने डामर प्लांट में इस्तेमाल होने वाली क्राप्टेन कंपनी की पांच हॉर्स पावर की मोटर चोरी कर ली. बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वासक्ले का कहना है कि फरियादी प्रदीप यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

प्लॉट खरीदा, कब्जा नहीं मिला... छह माह बाद दर्ज हुआ केस

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर:9.10 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने और निर्माण कार्य रुकवाने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने करीब छह माह बाद एक दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी का आरोप है कि प्लॉट पर निर्माण शुरू कराने पहुंचने पर आरोपियों ने गाली गलौज […]

You May Like