सरेराह मारपीट करने वालों का निकाला जुलूस

छिंदवाड़ा. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासिया रोड स्थित एक युवक के साथ मारपीट के बाद वायरल वीडियो के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद में चारों आरोपियों का जुलूस निकाला गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी में पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम परासिया रोड पर एक युवक के साथ चार लोग मारपीट कर रहे थे। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पीडि़त ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों को जेल ले जाते समय पुलिस का वाहन खराब हो गया था इसके बाद आरोपियों को पैदल न्यायालय ले जाया गया जहां न्यायालय ने चारों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने आकाश पिता मोहन वर्मा 21 साल निवासी खीर का मोहल्ला, विशाल पिता राजू वीके 21 साल गोंडी मोहल्ला लालबाग, अंकित उर्फ बूटा पिता पिता संजय चौहान 25 साल गुलाबरा और अंशुल पिता दिनेश चौहान 27 साल गुलाबरा को गिरफ्तार किया है।

Next Post

हर गांव में सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण किया जाए

Mon Dec 15 , 2025
शाजापुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर के अंतर्गत सेक्टर बिजाना की नवांकुर संस्था कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम नागझिरी में जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत बोरीबंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं नवांकुर संस्था […]

You May Like