सीजन में पहली बार 13.3 डिग्री तक लुढक़ा पारा

जबलपुर। शहर में गुलाबी ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है और मौसम के तेवर तेजी से बदलने लगे हैं। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान गिरकर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने लोगों को कंपकंपी का अहसास करा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बदलते मौसम के बीच इन दिनों चौबीस घंटों में तापमान के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय आसमान साफ रहने से खिली हुई तेज धूप लोगों को काफी अच्छी लग रही है। धूप की गुनगुनाहट से दिन के समय तो ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन जैसे ही शाम ढल रही है, फिजां में तेजी से ठंडक घुलने लगती है। देर शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलने से लोग अब बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलने से बच रहे हैं।

Next Post

वीडियो में ढाका को दिल्ली बताने पर भारत की आपत्ति, कहा- झूठे नैरेटिव फैलाने वालों पर कार्रवाई करें अधिकारी

Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 नवंबर (वार्ता) भारत ने चीन के इंफ्लूएंसरों द्वारा ढाका में बनाये गये उन वीडियो पर कड़ी आपत्ति जतायी है जिनमें ढाका को दिल्ली दिखाया गया है और अधिकारियों से झूठ नेगेटिव फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने […]

You May Like