नयी दिल्ली 10 नवंबर (वार्ता) भारत ने चीन के इंफ्लूएंसरों द्वारा ढाका में बनाये गये उन वीडियो पर कड़ी आपत्ति जतायी है जिनमें ढाका को दिल्ली दिखाया गया है और अधिकारियों से झूठ नेगेटिव फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,”किसी भी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि ढाका के कुछ हिस्सों को दिल्ली बताकर पेश करना झूठे नैरेटिव फैलाने जैसा है। इससे ऐसा करने वालों और उनके पीछे मौजूद लोगों की विश्वसनीयता कमजोर होती है।” श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
यह सवाल ढाका में चीनी इन्फ्लुएंसर्स द्वारा वहां के कुछ इलाकों को दिल्ली बताकर वीडियो फिल्माने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बारे में में पूछा गया था।

