दिनदहाड़े अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी ले उड़े

इंदौर: थाना बाणगंगा क्षेत्र के न्यू राम नगर में देर रात डेढ़ से तीन बजे के बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. गली नंबर 6 में रहने वाले सुरेंद्र महतो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर का ताला अज्ञात बदमाश तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए.

थाना प्रभारी सियारामगुर्जर ने बताया कि चोर सोने की एक चैन, एक लॉकेट, सोने की एक जोड़ी बाली, चांदी की होसुली-कड़ा तथा चार हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के समय संदेहास्पद गतिविधियों की जांच जारी है.

Next Post

फरार ईनामी ड्रग्स तस्कर क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Fri Nov 14 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक चर्चित प्रकरण में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर एक और महत्वपूर्ण कड़ी उजागर की है.शहर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देशों के तहत क्राइम […]

You May Like