प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर, हरकत में आया नगर निगम

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न के कॉलेज मार्ग पर नल-जल योजना की फूटी पाइपलाइन से लगातार हो रही पेयजल की बर्बादी और सड़क पर जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिक निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त के निर्देश मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और फूटी पाइपलाइन को दुरुस्त कर जल रिसाव पूरी तरह रोक दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित न हों।
पाइपलाइन की मरम्मत के बाद प्रतिदिन व्यर्थ बह रहे पानी की बर्बादी पर रोक लग गई है। वहीं सड़क पर बने जलभराव और कीचड़ से भी लोगों को राहत मिली है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया

Next Post

लावारिस बुजुर्ग की मौत, मोक्ष बनी मददगार

Thu Jul 16 , 2026
जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस बुजुर्ग की मौत के बाद सामाजिक संस्था मोक्ष टीम ने उनका अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर के बाहर करीब 65-70 वर्ष के एक अज्ञात बुजुर्ग मृत अवस्था में पाए गए थे। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने […]

You May Like