आदिवासी समाज की आत्मा थे शिबू सोरेन-केजरीवाल

नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड और आदिवासी समाज की आत्मा थे।
श्री केजरीवाल ने एक्स पर कहा ”आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक
है। दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड और आदिवासी समाज की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-ज़मीन और संविधानिक न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका निधन एक युग का अंत है। उनका जाना देश की राजनीति और आदिवासी आंदोलन की अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने कहा ”ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समस्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”
आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा ”झारखंड आंदोलन के जनक, आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ और लाखों लोगों के प्रेरणा स्रोत दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका पूरा जीवन जल-जंगल-ज़मीन और हाशिए पर खड़े लोगों के हक़ की लड़ाई में समर्पित रहा। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।”
उल्लेखनीय है कि श्री सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज यहाँ निधन हो गया।

Next Post

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे प्रभारी मंत्री

Mon Aug 4 , 2025
लखनऊ, 4 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में खासतौर से पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ के हालात के बीच योगी सरकार के मंत्रियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और प्रभावी राहत प्रयासों […]

You May Like