यूपी के 2 बदमाश गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला महिला का मंगलसूत्र लूट का मामला

रीवा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर बाइक सवार महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रीवा जिले की जनेह पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का माल बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

जनेह थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि यूपी-एमपी बॉर्डर पर बाइक से आए दो बदमाशों ने मीरा वर्मा निवासी नहाईगढ़, जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश से उनके पति के साथ जाते समय गले से मंगलसूत्र खींच लिया था। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मुक्का मार दिया, जिससे महिला गिर गई और सिर में चोट आई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदात के दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी वैभव 19 वर्ष और निखिल 20 वर्ष की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। साथ ही क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

विधायक विजय चौरे ने विधान सभा में उठाया KCC क्रेडिट लिमिट और खाद-बीज की महंगाई का मुद्दा

Thu Jul 23 , 2026
​सौसर, क्षेत्रीय विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने विधानसभा के मानसून सत्र में किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रखरता से उठाया। उन्होंने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री से प्रश्न पूछकर बढ़ती महंगाई के दौर में किसानों को मिल रही राहत सीमाओं पर सवाल खड़े किए। *​महंगाई के दौर में […]

You May Like