उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के पहले मेडीसिटी की सौगात मिल जाएगी. इसके लिए दिन रात कार्य चल रहा है.अधिकारियों का कहना है कि कुम्भ के छह माह पूर्व मेडिसिटी तैयार कर देंगे, जिसका सिंहस्थ में उपयोग हो सकेगा. हाल फिलहाल अस्पताल में वॉटर प्रूफिंग का कार्य चल रहा है. अस्पताल के दूसरे छोर पर हॉस्टल बना रहे हैं, दोनों छोर के बीच ब्रिज भी बनाया जाएगा.
9 मंजिला अस्पताल बनेगा
नवभारत से चर्चा में मेडिसिटी का कार्य देख रहे बीडीसी के फैजान हुसैन ने बताया कि मुख्य द्वार पर 9 मंजिला अस्पताल निर्मित किया जा रहा है, इसके पास में कॉलेज की 8 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी. सख्याराजे अस्पताल वाले छोर पर हॉस्टल का निर्माण चल रहा है.
स्टूडेंट के लिए हॉस्टल
संख्याराजे अस्पताल के स्थान पर 4 हॉस्टल भी निर्मित किए जा रहे हैं, यहां पर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रुकेंगे. शुरुआत में यहां लगभग 150 विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा उसके बाद सीट्स बढ़ती जाएगी.
सिंहस्थ में मिल का पत्थर
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 14 एकड़ जमीन पर मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है. उससे पूरे संभाग की जनता को सुलभता तो होगी, साथ ही सिंहस्थ 2028 में करोड़ों श्रद्धालु आएंगे. उन्हें यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो मेडिकल कॉलेज सिंहस्थ में भी मिल का पत्थर साबित होगा.
3 साल की समय सीमा
नवभारत से चर्चा में जेपी कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों ने बताया कि यूं तो समय सीमा 3 साल की है, बावजूद इसके सिंहस्थ 2028 के 6 माह पूर्व ही हम इसे कंप्लीट करने पर जोर दे रहे हैं, ताकी सिंहस्थ के लिए यहां के सभी हॉस्टल्स, बिल्डिंग काम आ सके भले इम्पिमेंट बाद में लगे. मेडिकल कॉलेज भी सिंहस्थ के आसपास प्रारंभ हो जाएगा।
