इंदौर: विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन में पदस्थ तीन उप पुलिस अधीक्षकों को उनके मूल इकाई के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है. लोकायुक्त संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संजय शुक्ला, जो वर्तमान में विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय, भोपाल स्थानांतरित किया गया है.
इसी तरह अनिरूद्ध बाधिया और रामदयाल मिश्रा, जो विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग में सेवाएं दे रहे थे, को भी पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है. इस आदेश के साथ, लोकायुक्त संगठन में इन अधिकारियों की वर्तमान तैनाती समाप्त हो गई है, और वे अब पुलिस मुख्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे.
