केदारपुर धाम में चल रहा बजरंग दल का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग

ग्वालियर: केदारपुर धाम में चल रहे बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के आज गुरुवार को पंचम दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। आज वर्ग में क्षेत्रीय सयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान, प्रांत संयोजक अवधेश, विभाग मंत्री पप्पू राठौर ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता जितेंद्र चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता महावली हनुमान के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम, सेवा, समर्पण एवं अनुशासन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करे।

उन्होंने कहा कि हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं हैं बल्कि वे भक्ति, विनम्रता,निष्ठा एवं संगठन शक्ति के भी अद्वितीय उदाहरण हैं।उनके आदर्श आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्य वक्ता चौहान ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी ने भगवान श्रीराम के कार्यों को सर्वोपरि मानकर प्रत्येक कठिनाई का सामना किया, उसी प्रकार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी समाज एवं राष्ट्र के हित के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना,सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना,युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठित करना भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने आचरण, व्यवहार एवं कार्यशैली से समाज के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाएं।सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के मूल मंत्र को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कार्यकर्ता जहां भी रहे, वहां धर्म,संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करे।

Next Post

श्योपुर में आबकारी टीम पर हमला, वाहन में तोड़फोड़

Thu May 21 , 2026
श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलमेटा में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने टीम के साथ बदसलूकी की, सरकारी काम में रुकावट डाली और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।आबकारी उप निरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे अपनी टीम के साथ पिपलमेटा […]

You May Like