श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलमेटा में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने टीम के साथ बदसलूकी की, सरकारी काम में रुकावट डाली और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।आबकारी उप निरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे अपनी टीम के साथ पिपलमेटा गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान दिलीप रायसिक्ख, रंजीत रायसिक्ख, सतनाम रायसिक्ख और सुमित्रा रायसिक्ख ने टीम के सदस्यों को घेर लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया।आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी काम रोका, बल्कि आबकारी टीम की गाड़ी पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ भी की। हमलावरों ने टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद मानपुर थाना पुलिस ने दोपहर 12 बेज केस दर्ज किया है।
