वाहन चुराकर उनके पार्ट्स बेच देता था, शातिर चोर गिरफ्तार

इंदौर: पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 दोपहिया वाहन और 3 कटे हुए चेसिस बरामद किए हैं. आरोपी शहर के कई इलाकों में वारदात कर चुका है.परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस उपायुक्त जोन 2 के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है.

थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि परदेशीपुरा पुलिस को मंगलवार 16 जून को फरियादी नरेन्द्र लकवाल निवासी कुलकर्णी का भट्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक एमपी 09 वीडी 0441 तुलसी कॉम्प्लेक्स के सामने से चोरी हो गई. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. एसीपी के निर्देशन में गठित टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान मुकेश कुल्हार निवासी गणेश नगर के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी से अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी के वाहनों को भानगढ़ स्थित अपने गैराज में ले जाकर काट देता था और उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देता था. आरोपी वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट भी बदल देता था. पुलिस ने आरोपी से एक बाइक और एक एक्टिवा जब्त की है, जबकि तीन कटे हुए चेसिस भी बरामद किए हैं, जो प्रारंभिक जांच में हीरानगर क्षेत्र से चोरी के पाए हैं. आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है. मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है. आरोपी चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचता था. उससे पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है.

Next Post

जेल से चल रहा धमकी का खेल, समझौता नहीं किया तो दी हत्या की चेतावनी

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर: पलासिया थाने में दर्ज गंभीर अपराध के आरोपी लक्की उर्फ सोहेल खान की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी. विशेष न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि आरोपी को जमानत देने पर साक्ष्य और गवाह प्रभावित हो सकते हैं. आरोपी पर जेल में रहते हुए फरियादी को फोन कर समझौते […]

You May Like