पांचवें दिन भी नहीं मिला लकी का शव

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा नर्मदा घाट पर बुधवार शाम बहे दस वर्षीय लकी पाटिल का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह से एसडीआरएफ की टीमेंं उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका सुराग नहीं लगा अंधेरा होने से पुन: रेस्क्यू बंद करना पड़ा।

विदित हो कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले थाना एरंडोल, ग्राम खडग़े खुर्द निवासी गणेश पाटिल (34) अपनी पत्नी रवीना पाटिल, बड़े बेटे प्रसाद (16) और छोटे बेटे लकी पाटिल (10) के साथ चरगवां के ग्राम भड़पुरा स्थित नर्मदा घाट आश्रम आए थे। इस आश्रम में उनके ही गांव के सुनील पाटिल पिछले 4 साल से रह रहे हैं। उन्हीं से मिलने यह परिवार जबलपुर आया हुआ था।

बुधवार शाम करीब 5 बजे गणेश पाटिल अपने दोनों बेटों लकी व प्रसाद, परिचित सुनील पाटिल और अनिल पाटिल के साथ नर्मदा घाट पर नहाने के लिए गए थे। शाम लगभग 5:10 बजे नहाते समय अचानक छोटे बेटे लकी पाटिल का पैर फिसल गया था लकी को डूबता देख पिता गणेश पाटिल ने नदी में छलांग लगा दी थी। गुरूवार को गणेश का शव मिल गया था लेकिन लगातार रेस्क्यू के बाद भी लकी का शव बरामद नहीं हो पाया है। टीआई सरोजनी टोप्पो ने बताया कि आसपास के जिलों को भी सूचित किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है लेकिन बालक का शव नहीं मिल रहा है।

Next Post

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Sun Aug 30 , 2026
सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरहवा टोला निवासी एक 10 वर्षीय बालिका बीते दिन शनिवार की शाम ग्राम मनिहारी टोला के तालाब में डूबने से मौत हो गई। बालिका शौच करने गई हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरहवा टोला निवासी पूनम बैगा पिता जग्यलाल बैगा […]

You May Like