2 बकायादारों की सम्पत्ति की कुर्क

भोपाल।नगर निगम माली हालात को सुधारने के लिए एक्शन मोड़ पर है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर वसूली की कार्रवाई कर रहा है. नगर निगम ने मंगलवार को करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई 2 बकायादारों पर की. इन बकायादारों को नगर निगम के द्वारा नोटिस दिए गए थे उसके बाद भी संपत्तिकर जमा नहीं किया गया. जोन क्र. 20 के वार्ड क्र. 6 के में हलालपुर बस स्टैंड पर होटल डी-गोल्डन की संचालक कोमल देवी मोरंदानी पर बकाया 82 हजार तथा सुरेश कुमार मोरंदानी पर बकाया 55 हजार रुपये की राशि का भुगतान न करने पर उक्त दोनों बकायादारों की सम्पत्तियां कुर्क की।

Next Post

पुराने शहर से हटाया अतिक्रमण, 1 ट्रक सामान जप्त 

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते मंगलवार को पुराने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. जिससे यहां पर रास्तों में यातायात को जाम से राहत मिले. जनता के अधिक दबाव वाले मंगलवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, पुरानी सब्जी मण्डी से अतिक्रमणा हटाते हुए 1 ट्रक सामान किया […]

You May Like