महिला को शिकार बनाने वाला मगरमच्छ, वन विभाग की कैद में रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

दमोह.जिले के वन विभाग की टीम द्वारा रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. जिसमें नदियों के किनारे लगे पिंजरे में मगरमच्छ को कैद किया है. साथ ही हटरी व कनिया घाट पटी के आसपास व्यारमा नदी में मौजूद मगरमच्छ ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था. जिसे वन विभाग द्वारा रविवार को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया गया. जिस दिन महिला को शिकार बनाया था, उसी दिन वन विभाग ने नदी में अलग-अलग जगह चार पिंजरे रखे, जहां पिंजरे में मांस भी रखा गया था.जिससे मगरमच्छ

मांस को खाने आया. तभी पिंजरे में कैद हो गया.वन विभाग डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देश पर एसडीओ एमडी मानिकपुरी, रेंजर दमोह विक्रम चौधरी, रेंजर अखिलेश चौरसिया,वेटरनरी डॉक्टर अंजना चौधरी, प्रेमलाल, भरत परोहा, ईश्वरकांत, लक्ष्मी कांत, मयंक और स्टाफ मौजूद रहा. रेस्क्यू उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल छोड़ा.

Next Post

इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में निकला जहरीला गुहेरा सहम उठा दुकानदार

Sun Jul 20 , 2025
सिंग्रामपुर/दमोह. ग्राम सिंग्रामपुर रविवार की दोपहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में गुहेरा निकलने से हड़कंप की स्थिति बन गई. दुकानदार अपनी सूझबूझ से दुकान के बाहर निकल पाया प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश साहू सिंग्रामपुर मे पौड़ी तिराहा में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान डिब्बे मे खोले हुए हैं.दोपहर को घर से खाना […]

You May Like