
छतरपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर की एक शिक्षिका ने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के.के. अग्निहोत्री पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शिक्षिका ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षिका ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे कानूनी कदम उठाने को बाध्य होंगी।
