मारुति सुजुकी की कारें 01 फरवरी से होंगी 32500 रुपये तक महंगी

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 01 फरवरी से अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32 हजार 500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया, “बढ़ती इनपुट लागत और अन्य खर्चों के चलते कारों की कीमतों में बढ़ोतरी अनिवार्य हो गई है। हालांकि, हम ग्राहकों पर इसका कम से कम बोझ डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नई कीमतों के अनुसार, कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो की कीमत में अधिकतम 32500 रुपये की बढ़ोतरी होगी जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो 30000 रुपये तक महंगा हो जाएगा। कंपनी के लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर की कीमत में 15000 रुपये और स्विफ्ट की कीमत में 5000 रुपये की वृद्धि होगी।

इनके अलावा हाल ही में लॉन्च की गई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ब्रेज़ा 20 हजार रुपये और ग्रैंड विटारा 25 हजार रुपये तक महंगी होंगी। एंट्री-लेवल छोटी कारों में ऑल्टो के10 की कीमत में 19500 रुपये तक और एस-प्रेसो में 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

Next Post

हाना एडवाइजर्स यूएई और दक्षिण पूर्व एशिया में करेगी विस्तार

Thu Jan 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी हाना एडवाइजर्स ने अपनी भौगोलिक उपस्थिति को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दक्षिण पूर्व एशिया तक बढ़ाने की आज घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले विदेशी व्यवसायों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा […]

You May Like